बाबा रामदेव जी की पावन समाधि के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचते हैं। यदि आप भी दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो मंदिर के खुलने और बंद होने का समय, आरती का समय तथा मेले के दौरान विशेष व्यवस्थाओं की जानकारी पहले से होना आवश्यक है।

इस ब्लॉग में आपको रामदेवरा मंदिर दर्शन समय 2026, आरती कार्यक्रम, मेले के दौरान विशेष समय, पार्किंग सुविधा तथा स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।


रामदेवरा मंदिर समय 2026 (Quick Information)

विवरणसमय
मंदिर खुलने का समयसुबह 4:30 बजे
मंदिर बंद होने का समयरात 9:30 बजे
मेले में खुलने का समयसुबह 3:00 बजे
मेले में बंद होने का समयरात 12:00 बजे
VIP दर्शनवर्तमान में मेले तक बंद

रामदेवरा मंदिर आरती समय

बाबा रामदेव जी मंदिर में प्रतिदिन विभिन्न आरतियां आयोजित की जाती हैं। श्रद्धालु आरती के समय दर्शन करने का विशेष महत्व मानते हैं।

आरतीसमय
अभिषेक आरतीसुबह 4:30 बजे
भोग आरतीसुबह 8:00 बजे
दोपहर आरतीशाम 4:00 बजे
संध्या आरतीशाम 6:00 बजे
मंगल आरतीरात 9:00 बजे

रामदेवरा मंदिर खुलने का समय

मंदिर प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे खुलता है। इसी समय अभिषेक आरती भी आयोजित होती है, पर मेले के दौरान, मंदिर सुबह 3 बजे खुल जाता है।

यदि आप शांत वातावरण में दर्शन करना चाहते हैं, तो सुबह 4:30 बजे से 7:00 बजे के बीच पहुंचना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती है और दर्शन आसानी से हो जाते हैं।


रामदेवरा मंदिर बंद होने का समय

सामान्य दिनों में मंदिर रात 9:30 बजे मंगल होता है। हालांकि, बाबा रामदेवरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर के दर्शन समय को बढ़ाया जाता है और मंदिर रात के 11:00 से 12:00 बजे तक खुला रहता है।


मेले के समय

  • मंदिर खुलता है: सुबह 3:00 बजे
  • मंदिर बंद होता है: रात 12:00 बजे

यदि आप मेले में दर्शन करने जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी पहुंचना सबसे बेहतर रहेगा।


भीड़ का अनुमान

समयभीड़
4:30 AM – 7:00 AMकम
7:00 AM – 11:00 AMमध्यम
11:00 AM – 5:00 PMसामान्य
5:00 PM – 8:00 PMअधिक
मेला अवधिबहुत अधिक

पार्किंग की सुविधा

रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

स्थानीय जानकारी के अनुसार मंदिर से लगभग 1000 मीटर के दायरे में कई दुकानदार प्रसाद खरीदने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क पार्किंग की सुविधा प्रदान करते हैं।

भादवा मेले के दौरान प्रसासन द्वारा भी सरकारी पार्किंग की व्यवस्था भी की जाती है ।


जूते-चप्पल रखने की सुविधा

मंदिर के आसपास कई दुकानों पर श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल सुरक्षित रख सकते हैं।

यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो सीधे दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


क्या मोबाइल ले जाना अनुमति है?

हाँ, मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाना अनुमति है।

हालांकि महत्वपूर्ण नियम:

बाबा रामदेव जी की समाधि के अंदर फोटोग्राफी और तस्वीरें लेना अनुमति नहीं है।

श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि मंदिर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


VIP दर्शन की जानकारी

वर्तमान में प्राप्त स्थानीय जानकारी के अनुसार:

मेले की अवधि तक VIP दर्शन सुविधा बंद है।

यदि भविष्य में मंदिर प्रशासन द्वारा कोई नया निर्देश जारी किया जाता है, तो हम इस लेख को अपडेट करेंगे।


रामदेवरा दर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  • सुबह जल्दी पहुंचें।
  • आरती के समय दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।
  • मेले के दौरान अतिरिक्त समय लेकर आएं।
  • पानी की बोतल साथ रखें।
  • मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखें।
  • समाधि क्षेत्र में फोटोग्राफी न करें।
  • बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए सुबह का समय अधिक सुविधाजनक रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

रामदेवरा मंदिर कितने बजे खुलता है?

मंदिर प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे खुलता है।

रामदेवरा मंदिर कितने बजे बंद होता है?

सामान्य दिनों में मंदिर रात 9:30 बजे बंद होता है।

मेले में मंदिर कितने बजे खुलता है?

मेले के दौरान मंदिर सुबह 3:00 बजे खुलता है।

क्या मोबाइल फोन ले जा सकते हैं?

हाँ, मोबाइल ले जा सकते हैं लेकिन समाधि के अंदर फोटो लेना अनुमति नहीं है।

क्या VIP दर्शन उपलब्ध है?

वर्तमान में मेले तक VIP दर्शन सुविधा बंद है।

क्या पार्किंग उपलब्ध है?

हाँ, मंदिर के आसपास कई स्थानों पर पार्किंग उपलब्ध है। कुछ दुकानदार प्रसाद खरीदने पर निःशुल्क पार्किंग भी प्रदान करते हैं।


निष्कर्ष

रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए सही समय की जानकारी आपकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना सकती है। यदि आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो सुबह के समय दर्शन करें। आरती के समय उपस्थित रहना एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

बाबा रामदेव जी के दर्शन हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा एवं मंगलमय दर्शन की शुभकामनाएं।

|| जय बाबा री ||